Move to Jagran APP

दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

परिहार (सीतामढ़ी) संस : बेला पुलिस ने बुधवार की रात बनजरही गाव में छापेमारी कर एक महिला के साथ दुष्क

By Edited By: Published: Thu, 27 Nov 2014 06:09 PM (IST)Updated: Thu, 27 Nov 2014 06:09 PM (IST)
दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

परिहार (सीतामढ़ी) संस : बेला पुलिस ने बुधवार की रात बनजरही गाव में छापेमारी कर एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गंगाराम राय को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस कई माह से उसकी तलाश में थी। मालूम हो कि करीब पाच माह पूर्व आरोपी ने बनजरही गाव में एक महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया था। विरोध करने पर महिला व उसके ससुर की जमकर पिटाई की थी। पीड़िता न्याय की गुहार लेकर थाना पहुंची। लेकिन संवेदनहीन पुलिस ने उसकी फरियाद नहीं सुनी। बाद में उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। उसके बाद न्यायालय के आदेश पर बेला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। जिसमें गंगाराम समेत छह लोगों को आरोपित किया गया था। सूत्रों ने बताया कि शेष पाच लोगों को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.