Move to Jagran APP

पैक्स चुनाव : बथनाहा के सभी परिणाम घोषित

बथनाहा (सीतामढ़ी), संवाद सहयोगी : प्रखंड के बीआरसी भवन में पैक्स चुनाव मतगणना गुरुवार को संपन्न हो ग

By Edited By: Published: Fri, 21 Nov 2014 01:58 AM (IST)Updated: Fri, 21 Nov 2014 01:58 AM (IST)
पैक्स चुनाव : बथनाहा के सभी परिणाम घोषित

बथनाहा (सीतामढ़ी), संवाद सहयोगी : प्रखंड के बीआरसी भवन में पैक्स चुनाव मतगणना गुरुवार को संपन्न हो गया। 20 पंचायतों में 16 पैक्सों के अध्यक्ष व प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य के परिणाम घोषित कर दिए गए है। निर्वाची पदाधिकारी वसंत कुमार के अनुसार कमलदह पैक्स से अध्यक्ष पद पर पूर्व अध्यक्ष राम लगन सिंह ने 1088 मतों से जीत हासिल कर निकटतम प्रतिद्वंदी मिथिलेश कुमार साह को पराजित किया। सहियारा से अध्यक्ष पद पर सूरज चौधरी ने 110 मतों से जीत हासिल कर निकटतम प्रतिद्वंदी राम दिनेश चौधरी को पराजित किया। मौदह से अध्यक्ष पद पर विजय सिंह ने 197 मतों से जीत हासिल कर मुकेश कुमार सिंह को पराजित किया। बखरी से अध्यक्ष पद पर जवाहर प्रसाद ने 112 मतों से जीत हासिल कर निकटतम प्रतिद्वंदी हरि किशोर साह को पराजित किया। मझौलिया से अध्यक्ष पद पर पूर्व अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ गुड्डू सिंह ने 449 मतों से जीत हासिल की। रनौली से अध्यक्ष पद पर अवधेश कुमार सिंह ने 551 मतों से जीत हासिल कर निकटतम प्रतिद्वंदी राम श्रेष्ठ सिंह को पराजित किया। मटियार कला से अध्यक्ष पद पर राकेश महतो ने 100 मतों से निकटतम प्रतिद्वंदी रागिनी देवी को पराजित किया। शाहपुर शीतलपट्टी से अध्यक्ष पद पर विंदेश्रव प्रसाद यादव ने 308 मतों से जीत हासिल कर सत्येंद्र प्रसाद सिंह को पराजित किया। रूपौली रूपहारा से अध्यक्ष पद पर बैजु सिंह 130 मतों से जीत हासिल कर निकटतम प्रतिद्वंदी लक्ष्मी राय को हराया। दिग्धी से अध्यक्ष पद पर विनीता देवी ने 527 मतों से जीत हासिल कर भगवान दास को पराजित किया। नरहा से अध्यक्ष पद पर निर्मल राय ने 115 मतों से जीत हासिल कर निकटतम प्रतिद्वंदी अमरेंद्र सिंह को पराजित किया। महुआवा से अध्यक्ष पद पर राम सेवक भगत ने 78 मतों से जीत हासिल कर गगनदेव महतो को हराया। सिंगरहिया से अध्यक्ष पद पर जयचंद्र सिंह ने 178 मत से जीत हासिल कर हुनमान सिंह को पराजित किया। बैरहा बराही से अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र कुमार ने 692 मतों से जीत हासिल कर पूनम सिंहा को पराजित किया। डायन छपरा से अध्यक्ष पद पर फेकू सिंह ने मात्र 24 मत से जीत हासिल कर निकटतम प्रतिद्वंदी पूर्व अध्यक्ष रवि भूषण सिंह को हराया। हरपुर भलहा से अध्यक्ष पद पर शंभु सिंह ने 182 मतों से कुर्सी पर कब्जा जमाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.