बीररख में भतीजा ने चाचा को हराया
सुरसंड (सीतामढ़ी), संस : प्रखंड के चार पैक्सों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। निर्वाची पदाधिकारी राह
सुरसंड (सीतामढ़ी), संस : प्रखंड के चार पैक्सों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। निर्वाची पदाधिकारी राहुल कुमार के अनुसार बनौली पैक्स से अध्यक्ष पद पर राम हृदय राय मिट्ठू ने 304 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंदी अजय कुमार यादव को 112 मतों से पराजित किया। मलाही से अध्यक्ष पद पर पंकज कुमार ने 1200 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंदी शोभित ठाकुर को 337 मतों से हराया। विजयी पंकज कुमार सहकारिता बैंक के अध्यक्ष हैं। बीररख से अध्यक्ष पद पर जवाहर लाल महतो ने 342 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंदी राम दयाल महतो को 17 मतों से हराया। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं। जवाहर दूसरी बार जीते हैं। पठनपुरा से अध्यक्ष पद पर हरेंद्र राय शुक्ला ने 325 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंदी प्रभु यादव को 35 मतों से पराजित किया। चुनाव परिणाम के बाद विजयी प्रत्याशियों ने जुलूस निकाला। डीजे पर समर्थक थिरकते रहे। अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। सुरसंड उत्तरी से निर्वाचित अध्यक्ष संजय कुमार पासवान ने समर्थकों के साथ विजयी जुलूस निकाला।