यौन अपराध से सुरक्षा की दी जानकारी
सीतामढ़ी, संवाद सूत्र : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की सीतामढ़ी शाखा द्वारा बुधवार को नगर के महं
सीतामढ़ी, संवाद सूत्र : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की सीतामढ़ी शाखा द्वारा बुधवार को नगर के महंथ रघुनाथदास बालिका उच्च विद्यालय में बालिकाओं के बीच 'यौन अपराध से सुरक्षा व मासिक के समय सावधानी' की शिक्षा महिला रोग विशेष चिकित्सक द्वय डा. लता गुप्ता व डा. प्रतिमा आनंद ने दिया। सभी वर्ग की बालिकाओं को उम्र के बढ़ते हारमोन व सिस्टमस के बारे में परामर्श तथा सुझाव दिए गए। अध्यक्ष सरिता शर्राफ ने कहा कि बढ़ती उम्र में किशोरियों को कई समस्याओं का समाना करना पड़ता है। समस्याओं के निदान की जानकारी रहने से उसे स्वयं सुलझाना संभव होगा। विद्यालय की सेवा निवृत प्रधानाध्यापिका निर्मला मिश्रा के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुष्पा लोहिया ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। मौके पर अनु शर्राफ व कृष्णा अग्रवाल आदि मौजूद थी। धन्यवाद ज्ञापन सचिव सविता हिसारिया ने किया।