मुखिया ने उठाई झाड़ू, आगे आए ग्रामीण
परिहार (सीतामढ़ी) संवाद सहयोगी : पीएम मोदी के आवाज पर अब गांव - गांव तक स्वच्छता का असर दिखने लगा है
परिहार (सीतामढ़ी) संवाद सहयोगी : पीएम मोदी के आवाज पर अब गांव - गांव तक स्वच्छता का असर दिखने लगा है। परिहार प्रखंड में स्वच्छता अभियान का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। रोज नये गाव इससे जुड़ते जा रहे हैं। स्वच्छता को लेकर लोगों में जागरुकता का आलम अगर यही रहा तो वह दिन दूर नहीं, जब प्रखंड के तमाम गाव चकाचक दिखाई देने लगे। इस क्रम में मुजौलिया गाव में बथुआरा पंचायत के मुखिया रामकैलाश साह ने झाड़ू थामी और निकल पड़े गांव की सफाई के अभियान मे। मुखिया ने झाड़ू क्या उठाई, अन्य लोगों भी झाडू, कुदाल व टोकरी थाम इस अभियान में शामिल हो गए। कुछ मिनट के बाद ही एक अच्छा खासा कारवां बन गया। परिणाम स्वरुप देखते ही देखते गाव की फिजा चकाचक हो गई। मुखिया श्री साह ने बताया कि पहले भी गाव की सफाई होती रही है। लेकिन खुद शामिल होने के बाद अन्य लोगों का भी सहयोग मिलता जाता है। जिससे इसका असर व्यापक हो जाता है। डॉ योगेन्द्र प्रसाद कहते हैं कि गंदगी बीमारियों का जड़ है। समेकित सामाजिक सहयोग से ही इससे पार पाया जा सकता है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, व्यवसायिओं एवं समाजसेवियों को आगे आना चाहिए। पंसस विष्णुदेव साह ने कहा कि यह अभियान निरंतर चलाया जाना चाहिए। इस अभियान में शिक्षक राम प्रगास साह, धर्मेन्द्र कुमार, हरि शकर सोनी, दुलार चंद पासवान, एहसान अंसारी, बेचन राम, रामाशीष साह, गुड्डू सोनी, महेश्वर पासवान, जयनारायण पंडित, पप्पू सोनी, परीक्षण पासवान, संतोष सोनी, सदीक अंसारी व रंजय कुमार आदि शामिल थे।