नव विवाहिता की गला रेत हत्या
परसौनी (सीतामढ़ी), संस : परसौनी थाना के मुरौल गांव में बीस वर्षीय विवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दी
परसौनी (सीतामढ़ी), संस : परसौनी थाना के मुरौल गांव में बीस वर्षीय विवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव को मुरौल पोखर के पास फेंका गया। बुधवार सुबह शव को देख सनसनी फैल गई। सूचना के बाद थानाध्यक्ष अनिरूद्ध प्रसाद, अवर निरीक्षक केके शर्मा व ललन सिंह सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे और तहकीकात की। शव की पहचान नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष ने बताया है कि कहीं और हत्या करने के बाद शव को मुरौल में फेंका गया है। शव की शिनाख्त कराने की कोशिश जारी है।
जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह मुरौल पोखर किनारे लाल रंग के कपड़ों में मिले बीस वर्षीय विवाहिता के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला पूरी तरह साज श्रृंगार में थी। हाथ में मेहदी लगा है। बाएं हाथ पर गोदना में शंकर जी का चित्र है।