Move to Jagran APP

हर्षोल्लास से मनी चित्रगुप्त पूजा

जासं, सीतामढ़ी : चित्रगुप्त पूजा को लेकर चौतरफा धूम रही। कही घरों में, कही मंदिर में श्रद्धालुओं ने

By Edited By: Published: Sun, 26 Oct 2014 01:34 AM (IST)Updated: Sun, 26 Oct 2014 01:34 AM (IST)
हर्षोल्लास से मनी चित्रगुप्त पूजा

जासं, सीतामढ़ी : चित्रगुप्त पूजा को लेकर चौतरफा धूम रही। कही घरों में, कही मंदिर में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना की। खासकर कायस्थ समाज के लोग सुबह से काले धतूरे की खोज में लगे रहे। घर में तस्वीर रखकर परिवार के पुरुष सदस्यों ने चित्रगुप्त जी महाराज की पुजा अर्चना की। पुजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान चित्रगुप्त से धन धान्य व समृद्धि की मांग की।

loksabha election banner

चित्रगुप्त पूजा की चौतरफा रही धूम

अखिल भारतीय चित्रगुप्त सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार को मुख्यालय डुमरा स्थित चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ पूजनोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं ने चित्रगुप्त जी महाराज की पुजा-अर्चना की। मौके पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने कहा कि चित्रगुप्त जी महराज की पुजा सभी मानव जाति को करनी चाहिए। उन्होंने कलम दावात की संस्कृति को आगे बढ़ाने एवं सहिष्णुता पर आधारित राष्ट्रीय विकास में हिस्सा लेने की अपील की। इस अवसर पर सचिव अनिल कुमार ने अखिल भारतीय चित्रगुप्त सेवा समिति के वार्षिक आय-व्यय के बारे में जानकारी दी। समिति की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न स्त्रोतों से वार्षिक आय व व्यय के बारे में जानकारी दी। अगले सत्र के चुनाव के लिए आगामी 9 नवम्बर को आयोजित होने वाली बैठक की जानकारी दी। मौके पर सांसद राम कुमार शर्मा, पूर्व मंत्री सह विधायक सुनील कुमार पिंटू, सुफल झा, अनंत सहाय, अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद, सचिव अनिल कुमार, राम रीझन लाल कर्ण, गजेन्द्र प्रसाद, कुमार अभिमन्यू श्रीवास्तव, रमण कुमार, दिनेश कुमार, सत्यप्रकाश, नरेन्द्र कुमार सिन्हा, मणि भूषण प्रसाद, प्रदीप श्रीवास्तव आदि ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की। वहीं रिखौली गांव में चित्रगुप्त भगवान की प्रतिमा स्थापित कर भक्ति भाव से पुजा-अर्चना की गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

इधर चित्रांश युवा मंच के तत्वावधान में नगर स्थित राजेन्द्र भवन में भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की प्रतिमा स्थापित कर पुजा-अर्चना की गई। संध्या को रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें कलाकारों ने भक्ति गीतों के धुन पर आकर्षक प्रस्तुति दिया।

कैलाशपुरी में 35 वर्षो से पूजा

मुख्यालय डुमरा के कैलाशपुरी स्थित लक्ष्मणा नदी के तीर पर वर्ष 1981 में चित्रगुप्त जी महाराज के मंदिर की स्थापना की गई। स्थापना काल से लगातार यहां प्रतिवर्ष धूमधाम से चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा की जाती है। मंदिर स्थापना के साथ ही अखिल भारतीय चित्रगुप्त सेवा समिति का गठन किया गया। समिति के संविधान के अनुसार प्रत्येक वर्ष नई कमेटी के पदाधिकारियों का चुनाव किया जाता है। कमेटी द्वारा निर्धन छात्रों की सहायता, नि:शुल्क चिकित्सा, संगठन की मजबूती को सदस्यता अभियान व मंदिर का विकास किया जा रहा है। समिति के तत्वावधान में स्व. रेखा सिन्हा मुफ्त होमियो सेवा केंद्र का संचालन, संपतलाल कर्ण कल्याण योजना, निर्धन व मेधावी छात्रों की सहायता के लिए कार्यक्रम का संचालन किया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.