गोवर्द्धन पूजा को निकली कशल शोभा यात्रा
बोखड़ा (सीतामढ़ी), संवाद सहयोगी : प्रखंड के नया टोल ब्रह्मा स्थान के प्रागंण में चार दिवसीय गोवर्द्ध
बोखड़ा (सीतामढ़ी), संवाद सहयोगी : प्रखंड के नया टोल ब्रह्मा स्थान के प्रागंण में चार दिवसीय गोवर्द्धन पूजा को लेकर शुक्रवार की सुबह 551 कुंवारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा नया टोल ब्रह्मा स्थान स्थित पोखर से जल लेकर नितनीडीह, सेरहा, रोहुआ टोला, पंचवटी चौक व पूर्व सांसद सीताराम यादव के घर होते हुए पूजा स्थल पहुंची। जहां सीतामढ़ी के आचार्यो द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ चार दिवसीय पूजा शुरू हुआ। पूजा शुरू होते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा का संकल्प पूर्व विधान पार्षद दिलीप कुमार यादव ने लिया। समिति अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि यहां पिछले तीन वर्षो से पूजा का आयोजन होता आ रहा है। इलाके में एक ही जगह गोवर्द्धन पूजा होता है। जिसको लेकर यहां दूर दराज से श्रद्धालु पूजा अर्चना को आते है। पूजा पंडाल में स्थापित भगवान श्रीकृष्ण, सुदामा जी, भगवान शंकर , नंद बाबा, यशोदा मैया, गोपिया, बाल सखा सहित अन्य प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पूजा स्थल के निकट मेला का आयोजन किया गया है। कलश यात्रा के अवसर पर अध्यक्ष कृष्ण कुमार, उप मुखिया जटाशंकर पाठक, शिव नारायण यादव, मनोज यादव, छोटे लाल यादव, सुबोध साह, लक्ष्मी राय, महावीर राय, अजय मंडल, सतन यादव, राज किशोर राय शामिल थे।