Move to Jagran APP

रुन्नीसैदपुर में पैक्स परिणाम घोषित

रुन्नीसैदपुर (सीतामढ़ी), संवाद सहयोगी : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित हिन्दी भवन में पैक्स चुनाव के बा

By Edited By: Published: Thu, 23 Oct 2014 01:27 AM (IST)Updated: Thu, 23 Oct 2014 01:27 AM (IST)
रुन्नीसैदपुर में पैक्स परिणाम घोषित

रुन्नीसैदपुर (सीतामढ़ी), संवाद सहयोगी : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित हिन्दी भवन में पैक्स चुनाव के बाद मतगणना जारी है। मतगणना के तीसरे चक्र की समाप्ति तक 27 में 10 पैक्सों का परिणाम घोषित किया गया है। निर्वाची पदाधिकारी नीरज आनंद के अनुसार थुम्मा पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए जय नारायण साह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विजेंद्र महतो को 109 मतों से पराजित किया। श्री साह को 267 तथा श्री महतो को 158 मत प्राप्त हुए। महिसार से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मुकेश कुमार को 15 मतों से पराजित किया। जितेंद्र को 213 तथा मुकेश को 158 मत मिले। बघाड़ी पैक्स से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राम स्नेही राय ने निकटतम प्रतिद्वंदी लीला पांडेय को 29 मतों के अंतर से पराजित किया। राय को 477 तथा पांडेय को 448 मत मिले। तिलकताजपुर पैक्स से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पंकज कुमार ने निकटतम प्रतिद्वंदी रजनीश कुमार को 168 मतों से पराजित किया। पंकज को 384 तथा रजनीश को 216 मत मिले। ओलीपुर सरहचिया पैक्स से अध्यक्ष पद पर सुधांशु शेखर ने निकटतम प्रतिद्वंदी मो. इजराईल को 6 मतों से पराजित किया। सुधांशु को 405 तथा मो. इजराइल को 399 मत मिले। गुरुदह उर्फ गौसनगर पैक्स से अध्यक्ष पद पर उमेश राय ने निकटतम प्रतिद्वंदी हरि किशोर राय को 42 मतों से पराजित किया। उमेश को 152 तथा हरि किशोर को 110 मत मिले। गिद्धा फुलवरिया पैक्स से अध्यक्ष पद पर उपेंद्र राय ने निकटतम प्रतिद्वंदी मजहरूल हक को 104 मतों से पराजित किया। उपेन्द्र को 293 तथा मजहरूल को 189 मत मिले। महिंदवारा पैक्स से अध्यक्ष पद पर रामाशंकर सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंदी नीतू देवी को 74 मतों से पराजित किया। रामाशंकर को 301 तथा नीतू को 227 मत मिले। महेशा फड़कपुर पैक्स से अध्यक्ष पद पर विजय कुमार मिश्र ने निकटतम प्रतिद्वंदी विंदेश्वर साह को 190 मतों से पराजित किया। विजय को 486 तथा विंदेश्वर को 296 मत मिले। रून्नीसैदपुर उत्तरी से अध्यक्ष पद पर सरोज कुमार राय ने निकटतम प्रतिद्वंदी अशोक कुमार राय को 19 मतों से पराजित किया। सरोज को 273 तथा अशोक को 254 मत प्राप्त हुए। रून्नीसैदपुर दक्षिणी से अध्यक्ष पद पर राम नरेश प्रसाद ने निकटतम प्रतिद्वंदी रवि कुमार को 24 मतों से पराजित किया। राम नरेश को 115 तथा रवि को 91 मत मिले। अथरी पैक्स से निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष यदुनंदन प्रसाद सिंह व बेलाही नीलकंठ से अध्यक्ष देवनाथ सिंह को निर्वाची पदाधिकारी ने प्रमाण पत्र निर्गत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.