पैक्स चुनाव : सोनबरसा में तस्वीर साफ नहीं
सोनबरसा (सीतामढ़ी), संवाद सहयोगी : प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में पैक्स चुनाव के बाद मतगणना जारी ह
सोनबरसा (सीतामढ़ी), संवाद सहयोगी : प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में पैक्स चुनाव के बाद मतगणना जारी है। सोमवार को पहले दिन निर्वाची पदाधिकारी रीतेश कुमार व पर्यवेक्षक संजीव कुमार की देखरेख में मतगणना के बाद इंदरवा पैक्स अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र यादव निर्वाचित घोषित किए गए हैं। इनको 739 मत मिले हैं। जबकि दूसरे स्थान पर रहे दिलीप कुमार को 646 मत मिले हैं। कचौर पंचायत से अध्यक्ष पद पर संजय कुमार पूर्वे निर्वाचित घोषित किए गए है। इनको 674 मत मिले है। दूसरे स्थान पर रूकम केश्वर कुमार को मात्र 116 मत मिला है। कन्हौली पैक्स पर पंकज कुमार निर्वाचित घोषित किए गए है। इनको 539 मत मिले है। दूसरे स्थान पर राम प्रगास महतो को 189 मत मिले। खाप खोपराहा पंचायत से अध्यक्ष पद पर संजीव कुमार जीते हैं। इनको 478 मत मिले हैं। दूसरे स्थान पर रहे विनोद कापर को 452 मत मिले हैं। दोस्तीया पैक्स पर सुरेंद्र महतो ने अब्दुल हमीद शेख को हराया। पुरनदाहा राजवाड़ा पश्चिमी पंचायत से राजदेव राय ने राम केवल सिंह को हराया।