डुमरा में गिरफ्तार दस जुआरियों को जेल
सीतामढ़ी, संस : दीपावली को लेकर जुआरियों व शराबियों के खिलाफ डुमरा थाना द्वारा चलाए गए अभियान में गि
सीतामढ़ी, संस : दीपावली को लेकर जुआरियों व शराबियों के खिलाफ डुमरा थाना द्वारा चलाए गए अभियान में गिरफ्तार दस लोगों को जेल भेजा गया है। पुलिस के अभियान से जहां इलाके में हड़कंप है, वहीं थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र ठाकुर ने अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है। जेल गए लोगों में नारायणपुर निवासी मो. वजीर, मो. रशीद व मो अबुलैश, मुरादपुर निवासी रामजी दास, विश्वनाथपुर निवासी विजय कुमार यादव, अमरजीत राय, विजय कुमार साह, राम शोभित कुमार व अजय महतो के साथ एक अन्य शामिल है। बताते चले कि दीपावली की धमक के साथ ही इलाके में जुआरियों का गिरोह सक्रिय हो गया है। जो रातोरात अमीर बनने का सपना दिखा गरीबों की मेहनत की कमाई लूटने में लगे है। इसके आलोक में डुमरा थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र ठाकुर के नेतृत्व में अवर निरीक्षक विवेक कुमार जायसवाल, जितेंद्र कुमार, आलोक कुमार व टाइगर मोबाइल व बीएमपी अभियान चलाया। इसमें ताश व 3 हजार 220 रुपये नगद के साथ दस जुआरियों को दबोचा गया। थानाध्यक्ष ने स्वयं के बयान पर प्राथमिकी दर्ज सभी को जेल भेज दिया है।