सामूहिक कल्याण की योजना बनी
सीतामढ़ी, संवाद सहयोगी : ब्रह्मार्षि सेवा संगठन के तत्वावधान में ब्रह्मा चेतना त्रैमासिक की वार्षिकी के अवसर पर पंथपाकर गांव स्थित राम जानकी मंदिर में सभा आयोजित की गई। इसमें समाज के अतीत, वर्तमान व भविष्य के संबंध में विचार करते हुए समाज के सामूहिक कल्याण के विषयों को चिन्हित कर कार्य योजना तैयार की गई। सभा की शुरूआत में कार्यकर्ताओं ने स्वामी सहजानंद सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर एकजुटता का संकल्प लिया। संस्था के अध्यक्ष पवन कुमार उपमन्यु ने श्री निवास मिश्रा सहित समाज के पांच प्रमुख लोगों को घड़ी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा निवृत स्टेशन अधीक्षक राजेन्द्र सिंह व संचालन योगेश कुमार ने किया। रवीन्द्र प्रसाद शाही, शशि शेखर, नवीन रघरपुरी, विजेन्द्र आर्य, मुखिया कुंदन कुमार, योगेश कुमार व डा. बैद्यनाथ सिंह ने मोमेन्टो व कलम के साथ फूलों का माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही आगामी 21 अक्टूबर को डा. श्री कृष्ण सिंह की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर महात्मा अभेद प्रकाशानंद, ब्रजेश चौधरी, कृष्ण मोहन सिंह, अशोक कुमार, ओम चौधरी, विजय चौधरी, संजीव कुमार, मनोज ठाकुर, चित्रेश तिवारी व नवीन कुमार आदि मौजूद थे।