1.60 लाख सदस्य बनाएगी रालोसपा
सीतामढ़ी, संवाद सहयोगी : इंडिया गेस्ट हाउस में रालोसपा की बैठक जिलाध्यक्ष राम लक्षण सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। संचालन प्रदेश महासचिव राम प्रवेश यादव ने किया। प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला सदस्यता अभियान प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिले के आठ विधान सभा क्षेत्रों में 1.60 लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कार्यकर्ता संकल्पित हैं। लक्ष्य पूरा करने के लिए प्रति विधान सभा क्षेत्र में बीस-बीस हजार सदस्य बनाए जाएंगे। अभियान की शुरुआत बथनाहा, सुरसंड, बाजपट्टी व डुमरा प्रखंड को छोड़कर चौदह प्रखंडों में 24 सितम्बर को एक साथ की जाएगी। सफलता का दायित्व प्रखंड अध्यक्ष सहित पार्टी के सभी नेता को सौंपा गया है। प्रदेश महासचिव राम प्रवेश यादव ने कहा कि ग्रामीण विकास राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा द्वारा सर्वागीण विकास की दिशा में कार्यो से समाज को अवगत कराना होगा। मौके पर प्रदेश महासचिव श्याम सिंह कुशवाहा, राघवेन्द्र कुमार रवि, राज किशोर सिंह उर्फ दारा, बुद्धिनाथ सिंह कुशवाहा, सत्येन्द्र मिश्र, वीरेन्द्र बैठा, अमीत सहाय, विशाल कुमार सिंह, मो. संजीर आलम, सतीश कुंवर, ओम प्रकाश कुशवाहा, मनोज यादव, मो. सरफराज अंजूम, कलाधर झा, राजीव सिंह व राम बाबू कुशवाहा मौजूद थे।