अजय निर्विरोध बने पैक्स अध्यक्ष
मेजरगंज (सीतामढ़ी) : प्रखंड के पचहरबा पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार सिंह निर्विरोध चुने गए हैं। श्री सिंह के खिलाफ किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है।
अध्यक्ष पद के लिए 34 व सदस्य पद को 94 नामांकन : पचहरबा पैक्स में अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयन के बाद शेष प्रखंड के 7 पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए कुल 34 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। वहीं नामांकन के अंतिम दिन तक सदस्य पद के लिए कुल 94 उम्मीदवार मैदान में हैं। मेजरगंज पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए 6, खैरवा, बहेरा रतनपुर व बसबिट्टा पैक्स से पांच-पांच तथा डुमरी कला व खैरवा पैक्स से चार - चार लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। प्रखंड के 8 पंचायतों में सदस्य पद के लिए 94 लोग मैदान में है। इनमें मेजरगंज पैक्स से 15, खैरवा से 11, बहेरा से 19, रतनपुर से 7, बसबिट्टा से 8, डुमरी कला से 13, पचहरबा से 11 व कोआरी मदन पैक्स से 14 उम्मीदवार मैदान में है।