खाद्यान्न उठाव में तेजी लाएं
पुपरी (सीतामढ़ी), संस : अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने सोमवार को एसएफसी गोदाम पहुंचकर खाद्यान्न उठाव का जायजा लिया। इस दौरान उठाव में तेजी लाने का निर्देश डीलरों को दिया। उन्होंने खाद्यान्न उठाव को संतोष जनक बताया। जानकारी के अनुसार संभावित बाढ़ के मद्देनजर पुपरी, सुरसंड व चोरौत प्रखंड के डीलरों को मई एवं जून माह का खाद्यान्न उठाव करने का निर्देश दिया गया है। इसको लेकर गोदाम में खाद्यान्न का भंडारण भी किया गया है। खाद्यान्न उठाव में तेजी व पारदर्शिता लाने के लिए डीएम ने वरीय उप समाहर्ता गोपाल शरण की प्रतिनियुक्ति गोदाम पर की है। जिसके तहत डीलरों को उठाव में तेजी लाने व लापरवाही बरतने वाले डीलरों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। गोदाम प्रबंधक विजय कुमार मिश्र ने बताया कि खाद्यान्न आवश्यकता अनुसार उपलब्ध है। डीलरों द्वारा उठाव जारी है। मौके पर एमओ सहेन्द्र सिंह सहित दर्जनों डीलर मौजूद थे।