छह मिडिल स्कूलों को मिला माध्यमिक का दर्जा
By Edited By: Published: Wed, 13 Aug 2014 06:18 PM (IST)Updated: Wed, 13 Aug 2014 06:18 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी : राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जिले के आधा दर्जन मध्य विद्यालयों को माध्यमिक विद्यालय का दर्जा दिया गया है। इसमें डुमरा प्रखंड के मध्य विद्यालय विशनपुर, सोनबरसा प्रखंड के मध्य विद्यालय इंदरवार-1, परिहार प्रखंड के मध्य विद्यालय महुआवा व मध्य विद्यालय घाघरा बाजार, बोखड़ा प्रखंड के मध्य विद्यालय बनौल व मध्य विद्यालय महिसौथा शामिल है। इन विद्यालयों को माध्यमिक विद्यालय का दर्जा मिलने के बाद डीईओ प्रेमचंद्र ने उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक को सत्र 2014-15 से शैक्षिक गतिविधि प्रारंभ करने का आदेश दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें