युवक को किया घायल
By Edited By: Published: Thu, 31 Jul 2014 08:43 PM (IST)Updated: Thu, 31 Jul 2014 08:43 PM (IST)
सीतामढ़ी, संवाद सूत्र : नगर थाना के मेहसौल नया टोला वार्ड तीन में भूमि विवाद में एक युवक को चाकू मार घायल कर दिया गया। घायल रंधीर कुमार का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।
जानकारी के अनुसार रंधीर अपने दरवाजे पर बैठा था। इसी बीच कुछ लोग आकर गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में घायल के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में ग्रामीण अरुण राम, काजल देवी, राजेश राउत व मिथिला देवी का आरोपित किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें