19 घरों में लाखों की संपत्ति स्वाहा
By Edited By: Published: Thu, 24 Apr 2014 08:49 PM (IST)Updated: Thu, 24 Apr 2014 08:49 PM (IST)
रीगा (सीतामढ़ी), संवाद सहयोगी : प्रखंड के संग्राम फंदह गांव में खाना बनाने के दौरान लगी आग में 19 घर खाक हो गए। हादसे में लाखों की संपत्ति जल गई। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की सहायता से दो घंटे में आग पर काबू पाया। घटना में पप्पू राम, ब्रह्मादेव राम, अशोक राम, हरि किशोर राम, जय किशोर राम, सखिया देवी, फुलगेन राम, सुरेन्द्र राम, नागेन्द्र राम, मनोज राम, प्रेम राम, नामेन्द्र राम, संजय राम, गणेश राम, मदन राम, गगन देव राम, शिवजी राम, नंद किशोर राम व मिश्री लाल राउत का घर, खाद्यान्न, वस्त्र, नकद समेत लाखों की संपत्ति स्वाहा हो गई। सीओ सूर्यकांत प्रसाद व थानाध्यक्ष राकेश गोसाई गांव पहुंचकर मुआयना किया तथा पीड़ितों को सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें