अपहरणकांड का आरोपी गिरफ्तार
By Edited By: Published: Mon, 14 Apr 2014 05:09 PM (IST)Updated: Mon, 14 Apr 2014 05:09 PM (IST)
बथनाहा (सीतामढ़ी), संवाद सहयोगी : थानाध्यक्ष विशाल आनंद व अनि फुलदेव चौधरी ने सोमवार को नरहा गांव में छापेमारी कर एक लड़की के अपहरण मामले के नामजद जितेश राय को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते थानाध्यक्ष ने बताया है कि चार माह पूर्व शादी की नीयत से एक नाबालिग का अपहरण कर लिया गया था। अब तक अपहृता की बरामदगी नहीं हो सकी है। गिरफ्तार जितेश राय से पूछताछ जारी है। लड़की का सुराग मिलते ही उसे मुक्त कराया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें