जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
शेखपुरा। शेखपुरा में सोमवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्कूली छात्
शेखपुरा। शेखपुरा में सोमवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्कूली छात्र-छात्राओं में विज्ञान की रुची जगाने तथा उन्हें विज्ञान की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के लिए किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान ने किया। इस जिला स्तरीय आयोजन में जिला में संचालित हाईस्कूल तथा प्लस टू हाई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें नौवीं से लेकर ग्यारहवीं क्लास के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने माडल का प्रदर्शन किया। इस विज्ञान मेला का उद्घाटन डीईओ डॉ. तकीउद्दीन अहमद ने इस्लामियां हाईस्कूल में दीप जलाकर किया। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा के डीपीओ तथा माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रवि कुमार भी शामिल हुए। जिला स्तरीय इस विज्ञान प्रदर्शनी में सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अपने आकर्षक माडल से अधिकारियों को प्रभावित किया। किसी ने स्मार्ट सिटी तो किसी ने पर्यावरण सुरक्षा को लेकर अपना माडल दिखाया। किसी ने शहर में सुरक्षित सड़क यात्रा को लेकर अपना माडल दिखाया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूलच् बच्चों ने पानी में खेती करने का भी माडल दिखाया। इसके पहले विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए डीईओ ने छात्र-छात्राओं को विज्ञान के प्रति रुची बढ़ाने का आह्वान किया। डीईओ ने कहा कि विज्ञान विषय को लोकप्रिय तथा रुचिकर विषय बनाने के लिए भी कई स्तरों पर पहल शुरू की गई है। उन्होंने छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान को अलग करके जीवन की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। डीईओ ने विज्ञान शिक्षकों से भी अपील की कि वे विज्ञान की पढ़ाई को रुचिकर तथा लोकप्रिय बनाने में अपनी क्षमता का उपयोग करें।