अब बिहार का विकास गति पकड़ेगा : सागर
शेखपुरा। एनडीए में शामिल होकर नीतीश कुमार छठे मुख्यमंत्री के रूप मे शपथ लेने पर अब बिहार मे विकास की
शेखपुरा। एनडीए में शामिल होकर नीतीश कुमार छठे मुख्यमंत्री के रूप मे शपथ लेने पर अब बिहार मे विकास की गाड़ी तीव्र गति से दौड़ने लगेगी। यह बातें लोजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सागर गोप ने कहीं। लोजपा नेता ने कहा कि बिहार मे महागठबंधन की सरकार मे विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो गया था। नीतीश कुमार ने नई सोंच को अपनाते हुए केंद्र के साथ बेहतर रिश्ता बनाकर फिर से एनडीए में शामिल होकर विकास की गाड़ी को पटरी पर लाने के प्रति कदम बढ़ा दिया है। इससे एनडीए का अंग रहे लोजपा खासे उत्साहित है। लोजपा नेता सागर गोप ने कहा कि अब केंद्र तथा राज्य मिलकर बिहार को विकास की उंची शिखर में ले जाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को बधाई देने वालों मे लोजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सागर गोप के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि शेखर पासवान, छात्र लोजपा जिलाध्यक्ष रोहित कुमार ¨सह, लोजपा के अरियरी प्रखंड के नेता दिनेश पासवान सहित कई लोगों ने बधाई संदेश भेजा है।