आज सभी बूथों पर नाम जोड़ो अभियान
आज जिले के सभी मतदान केंद्रों पर वोटरों का नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
By Edited By: Published: Sat, 22 Oct 2016 07:03 PM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2016 07:03 PM (IST)
शेखपुरा। आज जिले के सभी मतदान केंद्रों पर वोटरों का नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सभी बीएलओ को निर्देश जारी किया गया है। इस बाबत जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि यह अभियान रविवार को जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर एक साथ चलाया जाएगा। इस अभियान में नए वोटरों का नाम वोटर लिस्ट में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा मृत तथा दूसरे स्थान पर चले गए वोटरों का नाम भी हटाने का काम किया जाएगा। इसके लिए सभी बीएलओ को सभी तरह के प्रपत्र उपलब्ध कराए गए हैं। यह अभियान आज रविवार को मतदान केंद्रों पर सुबह दस बजे से चार बजे तक चलाया जाएगा। बताया गया कि पिछले रविवार को भी जिला के सभी मतदान केंद्रों पर इसी तरह का अभियान चलाया गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें