बरबीघा में माता मथुरासिनी महोत्सव का आयोजन
शेखपुरा। बरबीघा के माहुरी पंचायत भवन स्थित मां मथुरासिनी मंदिर के प्रांगण में मथुरासिनी महोत्सव का भ
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Mar 2017 03:03 AM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2017 03:03 AM (IST)
शेखपुरा। बरबीघा के माहुरी पंचायत भवन स्थित मां मथुरासिनी मंदिर के प्रांगण में मथुरासिनी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें माहुरी समाज के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर समाज के लोगों ने अपने कूल देवी माता मथुरासिनी जी की पूजा-अर्चना की और एक-दूसरे को सुधारकवाद दिया। माहुरी समाज के अध्यक्ष ओमकार सेठ एवं सचिव अरुण कुमार ने बताया कि आज के दिन हमारे समाज के सभी घरों में चूल्हा नहीं जलता है। एक दिन पूर्व बनाए गए व्यंजनों और मिष्ठानों को हमलोग प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। यह परंपरा सैकड़ों वर्षो से चली आ रही है। चैत्र मास में मनाया जाने वाला इस महोत्सव में माहुरी समाज के लोग एकजुट होकर अपनी कूल देवी की पूजा-अर्चना करते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें