लालू-नीतीश जातिवाद को दे रहे बढ़ावा : गिरिराज ¨सह
बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्री कृष्णा ¨सह ने जाति प्रथा, छुआछूत आदि प्रथाओं को दूर करने का कोशि किया।
शेखपुरा। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्री कृष्णा ¨सह ने जाति प्रथा, छुआछूत आदि प्रथाओं को दूर करने की आजीवन कोशिश करते रहे। लेकिन वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव जातिवाद को बढ़ावा देकर बिहार में घृणा और अराजकता की स्थिति पैदा कर रहे हैं। जिसके कारण राज्य का समुचित विकास नहीं हो रहा है। ये बातें केन्द्रीय मंत्री एवं नवादा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद गिरिराज ¨सह ने बरबीघा में डॉ. श्री कृष्ण ¨सह चौक पर श्री बाबू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पत्रकारों से कही। इस मौके पर भाजपा नेत्री डॉ. पूनम शर्मा भी उपस्थित थीं। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज ¨सह ने कहा कि बिहार में एक बार फिर से जंगलराज कायम हो गया है। यहां के लोग दहशत में जी रहे हैं। इन्होंने श्री बाबू को आधुनिक बिहार के निर्माता बताते हुए कहा कि आजादी के बाद जिस बिहार को देश भर में श्री बाबू ने सबसे उपरी दर्जा दिलवाने का काम किया उसे उनके बाद के तमाम मुख्यमंत्री ने धूमिल कर बिहार को बदनाम किया।