भाजपा-जदयू की नई सरकार को सहयोगी दलों ने दी बधाई
राज्य में भाजपा-जदयू की नई साझा सरकार बनने पर गुरुवार को दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने होली-दिवाली एक साथ मनाया।
शेखपुरा। राज्य में भाजपा-जदयू की नई साझा सरकार बनने पर गुरुवार को दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने होली-दिवाली एक साथ मनाया। इस मौके पर भाजपा तथा उसके सहयोगी दलों के नेता व कार्यकर्ता शहर के चांदनी चौक पर जुटे और एक साथ नई सरकार बनने की खुशी में जमकर पटाखे फोड़े तथा एक-दूसरे को अबीर-गुलाल भी लगाया कर खुशी का इजहार किए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला बधाई दी। इस मौके पर चांदनी चौक पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता डॉ. स्वयंभू, नवल पासवान, राजीव कुमार सिन्हा, मनोज कुमार सिन्हा, मनोज पासवान, अशोक कुमार अन्ना, भगवान प्रसाद गुप्ता, ललन प्रसाद सहित कई अन्य प्रमुख लोग शामिल थे। इधर भाजपा के अतिपिछड़ा प्रकोष्ट के जिला उपाध्यक्ष पंजाबी मोदी ने अलग से समारोह आयोजित कर बिहार में नई सरकार बनने की खुशी में मिठाईयां बांटी। इसमें जदयू के वरिष्ट नेता प्रो. राजेंद्र प्रसाद, लोजपा नेता राजकुमार पासवान, शेखर पासवान, पवन मेहता आदि शामिल थे। इस मौके पर भाजपा ने पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ नीतीश कुमार ने यह बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की इसी छवि को लेकर भाजपा ने उन्हें समर्थन दिया है। इधर जदयू नेता प्रो. राजेंद्र यादव ने कहा कि इस कदम से नीतीश कुमार के व्यक्तित्व में पहले से भी ज्यादा निखार आया है। राजद सुप्रीमों अपने पुत्र व परिवार मोह में फंसकर राजद को रसातल में पहुंचाने में लग गए हैं। लोजपा नेता राजकुमार शेखर तथा पवन ने भी राज्य में गठित नई सरकार को बधाई दी है।