नेताजी ने छात्रा को अगवा कर रातभर किया दुष्कर्म, भीड़ ने उतारा हवस का भूत
बिहार में एक और नेताजी पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। जब उनकी करतूत उजागर हुई तो लोगों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया। भीड़ ने उन्हें बांधकर लात-जूतों से जमकर पीटा।
शेखपुरा [जेएनएन]। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के जिलाध्यक्ष महेंद्र साव ने शहर के जमालपुर रोड स्थित अपने घर के पास शनिवार की शाम पड़ोस की एक लड़की को अगवा रात भर दुष्कर्म किया। किसी तरह छूटकर भागी लड़की ने इसकी सूचना परिवार को दी तो लोगों का आक्रोश भड़क गया। भीड़ ने उन्हें पकड़कर लात-जूतों से जमकर पीटा, फिर देर शाम पुलिस के हवाले कर दिया।आरोपी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
लड़की का परिवार हम जिलाध्यक्ष के घर के पास ही किराए के मकान में रहता है। लड़की शनिवार की शाम ट्यूशन पढऩे घर से निकली, मगर रात भर नहीं लौटी। रविवार की दोपहर वह किसी तरह छूटकर घर पहुंची तो महेंद्र साव की करतूत परिवार वालों को सुनाई। उसने बताया कि ट्यूशन जाने के दौरान साव ने उसे अपने घर में बुलाकर कैद कर लिया तथा रात भर दुष्कर्म किया।
आरोपी नेता घर से फरार हो गया, लेकिन शाम में मोहल्ले वालों ने उसे खोज ही लिया। फिर तो महेंद्र साव की जमकर धुनाई का जो दौर शुरू हुआ, वह पुलिस के आने तक चलता रहा।
घटना की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ अमित शरण ने बताया कि मामला महिला थाना के सुपुर्द कर दिया गया है। पीडि़त छात्रा का बयान दर्ज किया गया है। महेंद्र साव से पूछताछ हो रही है। इसबीच इस घटना के बाद साव को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जानकारी मिलने पर हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने साव को पार्टी से निष्कासित करने के निर्देश दिए।