बिहार में गवर्नर रूल की स्थिति : चिराग
शेखपुरा। क्षेत्रीय सांसद तथा लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार की कानून-व्यवस्था
शेखपुरा। क्षेत्रीय सांसद तथा लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार की कानून-व्यवस्था की स्थिति को ¨चताजनक बताते हुए प्रदेश में गवर्नर रुल की वकालत की है। यह बात सोमवार को पासवान ने शेखपुरा में स्थानीय पत्रकारों से बात करते हुए कही। सोमवार को वे शेखपुरा में पार्टी के जिला कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। चिराग पासवान ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर बिहार में सरकार संचालित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजधानी से लेकर राज्य के छत कस्बे तथा गांव-गिरांव में भी आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। प्रदेश में आज कोई भी सुरक्षित नहीं है। इंजीनियर, व्यवसायी, छात्र हर कोई राज्य में कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति की पीड़ा झेलने को विवश हैं। आज बिहार की कानून व्यवस्था ऐसी हो गई है कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाना चाहिए। विकास के पहले राज्य में अमन चैन तथा कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी होनी सबसे जरूरी शर्त है।