सरकार की चुप्पी से समूचा किशनगंज करैना बन रहा : गिरीराज
भाजपा के फायर ब्रांड नेता तथा केंद्रीय मंत्री गिरीराज ¨सह ने बिहार सरकार पर हमला बोला है।
शेखपुरा। भाजपा के फायर ब्रांड नेता तथा केंद्रीय मंत्री गिरीराज ¨सह ने बिहार सरकार पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए सचेत किया है कि सरकार की चुप्पी की वजह से बिहार का समूचा किशनगंज जिला ही यूपी का करैना बन रहा है। केंद्रीय मंत्री ने शुक्रवार को शेखपुरा में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि किशनगंज जिला की घटना को लेकर राज्य सरकार लापरवाही बरत रही है। जिसकी वजह से यूपी के करैना की तरह किशनगंज से ¨हदू पलायन करने की स्थिति में हैं। केंद्रीय मंत्री ने देश में एक समान जनसंख्या कानून लागू करने की भी जरूरत बताई। गिरीराज ¨सह शुक्रवार को शेखपुरा में भाजपा के कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन करने के बाद स्थानीय पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किशनगंज जिला की स्थिति सरकार की चुप्पी की वजह से ़खराब हो रही है, तथा वहां के ¨हदू पलायन करने की स्थिति में हैं। केंद्रीय मंत्री ने देश की सामाजिक संरचना को सुरक्षित बनाए रखने के लिए सभी धर्मों के लिए एक समान जनसंख्या कानून लागू करने की बात कही। केंद्रीय मंत्री ने अल्पसंख्यक की परिभाषा को भी नए तरीके से गढ़ने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि जहां वे पांच और दस प्रतिशत की तादात में हैं। वहां भी अल्पसंख्यक हैं और जहां वे 80 प्रतिशत की तादात में हैं वहां भी वहीं अल्पसंख्यक हैं। अयोध्या में श्रीराम संग्रहालय पर भी अपनी बात रखते हुए कहा कि इससे कुछ लोगों के पेट में दर्द उठना शुरू हो गया है। राम मंदिर के बारे में भी गिरीराज ¨सह ने आशा जताई कि कोर्ट इस मामले में अपना निर्णय सुनाने में करोड़ों ¨हदुओं को भावना तथा आस्था का ख्याल रखेगा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करते हुए कहा कि वे लालू तथा नीतीश के नापाक गठबंधन को जनता के सामने बेनकाब करें तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के विजन को बताएं। इस मौके पर भाजपा नेत्री पूनम शर्मा, पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीत प्रभाकर, राजीव सिन्हा, नवल पासवान, मोहन ¨सह, शांति देवी, राजू सिन्हा आदि प्रमुख लोग भी शामिल हुए।