बाढ़ के संकट ने प्रभावित गांवों में दुश्मनी की खाई पाट दी
शेखपुरा। पिछले एक सप्ताह से बाढ़ से घिरे घाटकोसुम्भा ब्लॉक के गांवों के लोगों बीच आपसी
शेखपुरा। पिछले एक सप्ताह से बाढ़ से घिरे घाटकोसुम्भा ब्लॉक के गांवों के लोगों बीच आपसी दुश्मनी की खाई को पाट दिया है। इस संकट ने प्रभावित गांवों में यह स्थिति पैदा कर दी है कि पहले से आपसी दुश्मनी का दंश झेल रहे लोग भी एक-दूसरे के छत के नीचे रहने की म•ाबूरी झेल रहे हैं। इस बाबत इलाके के सुजावलपुर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता ललन राम ने बताया कि बाढ़ की इस विपदा में एक ही कमरे तथा एक ही छत के नीचे तीन से चार परिवारों का गुजारा हो रहा है। साथ ही पेशे से शिक्षक ललन राम ने बताया कि घाटकोसुम्भा ब्लॉक के वैसी गांवे जो बाढ़ से घिरी हुई हैं वहां गांव से बाहर स्थित लगभग सभी घरों में पानी घुसा हुआ है। बताया गया कि मिट्टी के कई घर ध्वस्त हो चुके हैं तथा गांव के बाहर स्थिति घरों में पांच से सात फीट तक पानी घुसा हुआ है। ऐसी स्थिति का सामना कर रहे लोग अपना घर छोड़कर गांव के ऊंचे घरों में आश्रय लिए हुए हैं। इसमें लोग पुरानी दुश्मनी तथा अदावत को भूलकर इस प्राकृतिक विपदा को झेलने के लिए म•ाबूरी ही सही मगर एक छत के नीचे रह रहे हैं। स्थानीय ललन राम ने बताया बाढ़ से घिरे लोगों को अनाज तथा किरासन की कमी झेलनी पड़ रही है। राम ने बताया कि परेशान लोगों का अब धैर्य टूट रहा है।