जमीन सूंघ गई तीसरा मोर्चा बनाने का सपना
शेखपुरा। नगर परिषद शेखपुरा में कई वर्षों तक वार्ड पार्षद की कुर्सी संभालने वाले तथा इस बार।
शेखपुरा। नगर परिषद शेखपुरा में कई वर्षों तक वार्ड पार्षद की कुर्सी संभालने वाले तथा इस बार तीसरा मोर्चा बनाने वालों के सपने धरे के धरे रह गए। तीसरा मोर्चा बनाने का सपना जहां उनकी जमीन सूंघ गई। वहीं वार्ड पार्षद का चुनाव भी वे बुरी तरह से हार गए। तीसरा मोर्चा बनाने का सपना पालने वालों में वार्ड संख्या ग्यारह से कांग्रेस के नगर अध्यक्ष आनन्दी कुमार यादव एक युवा कार्यकर्ता के हाथों पराजित हो गए। इसी प्रकार जीत की मंशा सोलह आने पाल रखने वालों में जूली देवी के पति सह राजद के पूर्व विधान सभा प्रत्याशी ललन कुमार का अरमान भी वहां की जनता ने चकनाचूर कर दिया। ललन कमार साव की पत्नी जूली देवी को पूर्व मुख्य पार्षद उषा देवी बुरी तरह से पराजित कर दी है। इसी प्रकार नप की राजनीति मे अपने को अपराजय योद्धा मानने वाले सीताराम उर्फ झनकी की शंहशाह बाली राजनीति की घमंडों को जनता चकनाचूर कर दिया है। झनकी अपनी पत्नी सहित दोनों जगह से चुनाव हार गए। वार्ड संख्या 14 से मो. शहबाज खां को भी जनता इस बार नकार कर राजनीतिक पंख थोड़ा कतर दिया है। जबकि वार्ड 13 से उसकी पत्नी सकीना रूकसार को जनता फिर से सिर आंखों पर बिठाया है।