कलेक्ट्रेट संवर्ग के लिपिकों का होगा प्रमोशन
शेखपुरा। जिले में कलेक्ट्रेट संवर्ग के लिपिकों को प्रमोशन का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए स्थापना शाखा न
शेखपुरा। जिले में कलेक्ट्रेट संवर्ग के लिपिकों को प्रमोशन का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए स्थापना शाखा ने अपना काम शुरू कर दिया है। इसकी जानकारी स्थापना शाखा के प्रभारी तथा वरीय उपसमाहर्ता सुषमा कुमारी ने देते हुए बताया कि इस कार्यवाही में कलेक्ट्रेट संवर्ग के 37 लिपिकों को प्रमोशन का लाभ दिया जाएगा। प्रमोशन के लिए वरीयता सूची तैयार कर ली गई है तथा अब इस पर दावा व आपत्ति मांगे जाने की कार्यवाही शुरू की जाएगा। उन्होंने बताया कि वरीयता सूची पर दावा-आपत्ति के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। बताया गया कि इस प्रमोशन से लिपिकों का वेतनमान बढ़ जाएगा। सुषमा कुमारी ने बताया कि कलेक्ट्रेट संवर्ग के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की सेवा संपुष्टि का काम भी शुरू किया जा रहा है।