छठ पूजा की तैयारी में जुटे व्रती
शेखपुरा। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ हिन्दू धर्मावलंबी अब लोक आस्था एवं सूर्योपासना का महापर्व छठ पू
शेखपुरा। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ हिन्दू धर्मावलंबी अब लोक आस्था एवं सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा की तैयारी में जुट गए हैं। इस महापर्व को लेकर छठव्रती साफ-सफाई, मिट्टी बर्तन-चूल्हे आदि भी बनाने में जुटे हैं। छठ मईया की गीतों को गाते हुए छठव्रती व गृहिणी, महिलाओं ने चावल, गेहूं चूनने, धोने और पूरी पवित्रता के साथ संयोग कर रखने का काम शुरू कर दी है। इसमें परिजनों के अलावा पास पड़ोस के लोगों व रिस्तेदारों का भी काफी सहयोग देखा जा रहा है। लकड़ी के आंच से प्रसाद एवं भोजन बनाने के लिए छठव्रती खुद अपने हाथों से मिट्टी के चूल्हे बनाने में जुटे हैं बहुत से लोग बाजार में बिक्री के लिए बनाए जा रहे मिट्टी के चूल्हे की खरीददारी के लिए ऑडर भी कई दिनों पूर्व से बु¨कग होने लगे हैं। जगह-जगह पर नारियल, सूप, अरघौता, फल, फूल, केतारी, मेवा एवं छठ पूजा में लगने वाले विभिन्न तरह के सामग्रियों की दुकानें सजने लगी है। फल गोदामों में केला, सेव, अमरूद, नारंगी आदि फलों का स्टॉक किया जाने लगा है। छठ पूजा को लेकर एक बार फिर से यहां के मंडियों में रौनक देखा जा रहा है।