कल से आंगनबाड़ी का चूल्हा बंद होगा
शेखपुरा। जिला में कल से आंगनबाड़ी सेविका तथा सहायिका बेमियादी हड़ताल पर चली जाएंगी। इस हड़ताल की वजह
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Mar 2017 03:03 AM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2017 03:03 AM (IST)
शेखपुरा। जिला में कल से आंगनबाड़ी सेविका तथा सहायिका बेमियादी हड़ताल पर चली जाएंगी। इस हड़ताल की वजह से जिले के पांच सौ से ज्यादा आंगनबाड़ी केंद्रों पर चूल्हा भी ठप हो जाएगा। इसकी जानकारी सेविका-सहायिका संघ की जिलाध्यक्ष कमला सिन्हा ने दी। सिन्हा ने बताया कि 24 मार्च से बेमियादी हड़ताल के साथ-साथ 27 को जिला के सभी ब्लाकों में सीडीपीओ कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन भी आयोजित किया जाएगा। कमला सिन्हा ने बताया कि सेविकाओं तथा सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी घोषित कर सभी सुविधा देने एवं निरीक्षण के नाम पर शोषण बंद करने की मांग कोई लेकर यह आंदोलन शुरू किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें