नक्सलियों के आने की सूचना से सक्रियता बढ़ी
संवाद सूत्र, बरबीघा (शेखपुरा) : कन्हौली गाव में बरबीघा, जयरामपुर एवं केवटी ओपी पुलिस पूरी रात संभाव
संवाद सूत्र, बरबीघा (शेखपुरा) : कन्हौली गाव में बरबीघा, जयरामपुर एवं केवटी ओपी पुलिस पूरी रात संभावित ठिकानों पर छापामारी करते हुए नक्सलियों की खोज में जुटी रही। हालांकि पुलिस को इस मामले में कुछ भी नहीं पता चल सका। लोगों का कहना है कि 40 की संख्या में कन्हौली गाव में दिखाई पड़ने वाले नक्सली निकटवर्ती गावों में छुपे हुए हैं। बरबीघा के थानाध्यक्ष सह इंसपेक्टर नवीन कुमार एवं जयरामपुर थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने बताया कि पुलिस को ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई थी। इसके बाद तीन थानों की पुलिस द्वारा छापामारी की गई। पूरी रात नक्सलियों की खोज में पुलिस लगी रही। लेकिन नक्सलियों का सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने आमलोगों से कहा कि अगर किसी तरह की ऐसी आशका हो तो फौरन पुलिस को सूचित करें।