नीलगाय मारने को प्रशासन देगा खर्चा
जागरण संवाददाता, शेखपुरा : फसलों को हर साल नुकसान पहुंचा रहे नीलगायों को अब किसान खुद मार सकेंगे। इस
जागरण संवाददाता, शेखपुरा : फसलों को हर साल नुकसान पहुंचा रहे नीलगायों को अब किसान खुद मार सकेंगे। इसको लेकर सोमवार को डीएम प्रणव कुमार ने जरूरी बैठक की। बैठक में डीएफओ, एसडीएम, जिला के आर्म्स मजिस्ट्रेट के अलावा कई किसानों तथा लाइसेंसी हथियार धारक भी शामिल हुए। इस बाबत आर्म्स मजिस्ट्रेट कामिल अख्तर ने बताया कि फसलों को नुकसान पहुंचा रहे नीलगायों को मारने के लिए प्रशासन खर्चा भी देगा। इसके लिए कारतूस के लिए पाच सौ रुपये तथा मारी गई नीलगाय को दफनाने के लिए प्रति नीलगाय एक हजार रुपया दिया जायेगा। सोमवार को आयोजित बैठक में बरबीघा ब्लाक के पाच लोगों को नीलगाय मारने कि स्वीकृति दी गई। इसमें पाक, केवटी के भी लोग शामिल हैं। जानकारी देते हुए आर्म्स मजिस्ट्रेट ने बताया कि बैठक में किसानों ने जानकारी दी कि हर साल नीलगायों से लाखों रुपये कि फसलों का नुकसान होता है।