बोल बम के नारों से गूंजा देकुली धाम
ावण माह के पहले सोमवारी को प्रसिद्ध देकुली धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा भुनेश्वर नाथ महादेव पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।
शिवहर। श्रावण माह के पहले सोमवारी को प्रसिद्ध देकुली धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा भुनेश्वर नाथ महादेव पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इस दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर इंतजाम किए गए थे। सुबह से ही रंग विरंगे परिधानों में भक्तों की टोली देकुली धाम पहुंचने लगे। डुब्बा घाट स्थित बागमती नदी में स्नान कर जल लेकर बोल बम के नारों के साथ बाबा भुनेश्वर नाथ महादेव पर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। मंदिर परिसर के साथ आसपास का क्षेत्र बोल बम के नारों से गूंजता रहा। प्रशासन ने भी भीड़ को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। महिला व पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग अलग कतार लगी दिखी। वहीं चार सीसीटीवी कैमरे से पूरा मंदिर परिसर व मेले की हलचलों पर नजर रखी जा रही है।
- बनाए गए कंट्रोल रूम
पुलिस ने मंदिर परिसर में ही एक कंट्रोल रूम की स्थापना की है। जहा बीडीओ अजय कुमार, सीओ सुधीर कुमार व थानाध्यक्ष सुजीत कुमार लगातार मौजूद थे। महिला श्रद्घालाओं के लिए चेंजिंग रूम भी बनाए गए है। जगह जगह पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी की भी तैनाती की गई है।