स्वतंत्रता सेनानी के निधन से जिले में शोक की लहर
गुरुवार को नपं वार्ड 8 निवासी 92 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी शिवनंदन राऊत ने अंतिम सांस ली।
By Edited By: Published: Fri, 01 Jul 2016 01:51 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2016 01:51 AM (IST)
शिवहर। गुरुवार को नपं वार्ड 8 निवासी 92 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी शिवनंदन राऊत ने अंतिम सांस ली। उसके बाद डीएसपी प्रितिश कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल ने दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी को गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए शोक संवेदनाएं जताई। इसके साथ हीं जिला में अब एक भी स्वतंत्रता सेनानी जीवित नहीं हैं। स्वर्गीय राऊत अपने पीछे पांच पुत्र व एक पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इनका जन्म 11 फरवरी 1924 को हुआ था। इन्होंने आरपीएफ में सेवा दी, वर्ष 1984 में सेवानिवृत हुए। इस बीच सन् 42 के आदोलन में जेल भी गये। दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी शिवनंदन राऊत को भारत के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के द्वारा भी सम्मानित किया गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें