शांति समिति की बैठक में लिए कई निर्णय
तरियानी थाना परिसर में दीपावली व छठ पर्व को शांति पूर्ण मनाने को लेकर शाति समिति की बैठक हुई। जिसमें तरियानी प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व अधिकारी ने शामिल होकर शांति व्यवस्था को लेकर कई निर्णय लिए।
शिवहर। तरियानी थाना परिसर में दीपावली व छठ पर्व को शांति पूर्ण मनाने को लेकर शाति समिति की बैठक हुई। जिसमें तरियानी प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व अधिकारी ने शामिल होकर शांति व्यवस्था को लेकर कई निर्णय लिए। इस दौरान दीपावली व छठ पर्व को शांती व सौहार्द के बीच मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें सभी ने आपसी भाईचारे व सौहार्द के बीच पर्व को मनाने की बात कही। वहीं जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र के छठ घाटों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने भी ससमय समस्या के निदान का भरोसा दिया। इस बीच तरियानी थाना के नये थानाध्यक्ष गोरख राम से जनप्रतिनिधियों का परिचय कराया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार, अंचलाधिकारी विपिन कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह , बलवंत सिंह, रामप्रवेश राम, दिलीप राय, खुशनंदन राय, अमित सिंह, रमेश रजक, रंजीत कुमार, ब्रह्मदेव कुमार, सुनील कुमार सिंह व लगभग सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधि शामिल थे।