वर्षा से किसानों में खुशी की लहर
शिवहर। हथिया नक्षत्र के आते हीं बारिश शुरू हो गई है। जिससे प्रखंड के किसानों मे खुशी व्याप्त है
By Edited By: Published: Thu, 29 Sep 2016 01:48 AM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2016 01:48 AM (IST)
शिवहर। हथिया नक्षत्र के आते हीं बारिश शुरू हो गई है। जिससे प्रखंड के किसानों मे खुशी व्याप्त है। अब धान की फसल और बेहतर हो सकेगी। ऐसा किसानों का मानना है। पुरनहिया रामजानकी बड़ी मठ के महंत प्रभुशरण दास ने कहा कि हथिया नक्षत्र के आते हीं वर्षा शुरू होना मौसम का शुभ संकेत है। ऐसा हीं ठीकहा के किसान सत्तन राय का भी मानना है। अदौरी, बसंत जगजीवन, बसंतपट्टी, खैरापहाडी़, बराही जगदीश समेत के गाव मे खूब झमाझम वर्षा हुई। हालाकि इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें