भाजपा की अहम बैठक 28 को : संजीव
भाजपा जिला कार्यकारिणी की एक अहम बैठक आगामी 28 जनवरी 17 को स्थानीय वर्षा मी¨टग हॉल में 10 बजे प्रात: से होगी।
By Edited By: Published: Tue, 24 Jan 2017 03:00 AM (IST)Updated: Tue, 24 Jan 2017 03:00 AM (IST)
शिवहर। भाजपा जिला कार्यकारिणी की एक अहम बैठक आगामी 28 जनवरी 17 को स्थानीय वर्षा मी¨टग हॉल में 10 बजे प्रात: से होगी। उक्त जानकारी पार्टी जिलाध्यक्ष संजीव कुमार पांडेय ने देते हुए बताया है कि उक्त बैठक में प्रदेश महामंत्री विनय कुमार ¨सह, स्थानीय सांसद रमा देवी, पूर्व विधायक उषा विद्यार्थी, विधान पार्षद देवेशचंद्र ठाकुर, पूर्व विधान पार्षद बैद्यनाथ प्रसाद, भाजपा नेत्री नीता रीता शर्मा सहित पूर्व जिलाध्यक्ष भी शामिल रहेंगे। श्री पांडेय ने कहा है कि सभी महामंत्री,मंडल अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्यों का उक्त बैठक में होना अनिवार्य है। बैठक में आगामी तीन माह के लिए पार्टी की कार्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें