हिन्दुत्व विहिप का मूल उद्देश्य : जवाहर झा
हिन्दुत्व व राष्ट्रवाद विहिप का मूल उद्ेश्य है। हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाया जाय, यह कभी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
शिवहर। हिन्दुत्व व राष्ट्रवाद विहिप का मूल उद्ेश्य है। हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाया जाय, यह कभी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। दुर्गा पूजा एवं विसर्जन के दौरान सूबे के कई जिलों में हिन्दुओं के उपर जो अत्याचार हुए उसकी विहिप कड़ी निंदा करती है। इस तरह की घटनाओं पर शीघ्र विराम लगाने की आवश्यकता है। उक्त बातें रविवार को विशुनपुर किसुनदेव में विश्व हिन्दू परिषद की आयोजित बौद्धिक सत्र को संबोधित करते विहिप के उत्तर बिहार के प्रांतीय संगठन मंत्री जवाहर झा ने कही। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने की। इस अवसर पर मौजूद शिवहर व सीतामढ़ी जिला संरक्षक राकेश तिवारी उर्फ राजेश ने कहा कि समाजिक समरसता के बगैर समाज का विकास संभव नहीं है। छुआ-छूत जैसी सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए संगठन के लोग गांव-गांव में जा कर जागरुकता अभियान चलाएंगे। इसमें पढ़े-लिखे युवाओं को भी आगे आने की जरूरत है। ताकि सामाजिक समरसता की स्थिति को कायम किया जा सके। तभी जाकर सभी वर्गो को समुचित स्थान मिलेगा। और इसी में राष्ट्रवाद निहित है।
- चीन निर्मित सामानों के बहिष्कार का निर्णय
बैठक के दौरान विहिप सदस्यों ने चीन निर्मित सामानों के उपयोग एवं खरीद का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। साथ हीं इसको लेकर लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने बताया कि इन सभी विषयों पर एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिल कर ज्ञापन सौंपा है। मौके पर हरि ओम सिंह, उमाशकर गुप्ता, नंद किशोर सिंह, गिरिजा नंदन सिंह, सुजीत कुमार, मुरारी तिवारी, राम प्रवेश राय, रघुनाथ राम, परमेश्वर राय, विंदा सिंह, रामकुमार दास, जामुन राम सहित अन्य लोग मौजूद थे।