पर्यावरण संतुलन को पेड़ लगाना है जरूरी
दैनिक जागरण के मिशन एक करोड़ पौधरोपण अभियान सह संगोष्ठी कार्यक्रम का आगाज शुक्रवार किया गया।
शिवहर। दैनिक जागरण के मिशन एक करोड़ पौधरोपण अभियान सह संगोष्ठी कार्यक्रम का आगाज शुक्रवार को स्थानीय रामावतार रामदेव महाविद्यालय में किया गया। जिसकी अध्यक्षता महविद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष रामवृक्ष चौधरी ने की। जबकि संचालन प्राचार्य उमेशनंदन सिंह ने किया। वहीं कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सदर एसडीओ लालबाबू सिंह ने कहा कि पौधों का लगाना और उसका संरक्षण आज के दौर में बेहद आवश्यक हो गया है। सावधान किया कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो सारी प्रजातियां विलुप्त हो जाएगी। प्रेरित किया कि हर कोई पेड़ लगाने का संकल्प लें। पहले हरा शिवहर फिर हरा बिहार एवं फिर स्वत: देश हरा बन जाएगा। अपने स्तर से हर सहयोग का भरोसा दिया और कहा कि दैनिक जागरण समूह के इस प्रेरणादायक अभियान की जितनी प्रशसा की जाए कम है।
-पेड़ को संजीवनी माने: बीडीओ
पौधों को जीवन रक्षक बताते हुए बीडीओ चंद्रभूषण कुमार ने कहा कि पौधरोपण के प्रति स्वयं गंभीर होने के साथ ही अपने पास प?ोस को जागरुक करने की जरूरत है। कहा कि जागरण के इस जागृति कार्यक्रम के साथ संकल्प लें कि हम पेड़ लगायेंगे।
-वनों से मानव का है पुरातन नाता: सीओ
सीओ युगेश दास ने कहा कि मानव सभ्यता का विकास हीं जल और जंगलों के बीच हुआ है। वृक्षारोपण संपूर्ण जीव के जीवन के लिए आवश्यक है। आध्यात्मिक महत्व को रेखाकित कर कहा कि भगवान बुद्ध को ज्ञान भी बोधि वृक्ष के नीचे हीं प्राप्त हुआ था।