Move to Jagran APP

बदले गए जेलों के उपाधीक्षक व सहायक अधीक्षक

ाज्य सरकार ने गुरुवार को सूबे के विभिन्न जेलों में तैनात अधिकारियों व कर्मियों का बड़े पैमाने पर तबादला कर दिया है।

By Edited By: Published: Fri, 01 Jul 2016 01:59 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2016 01:59 AM (IST)
बदले गए जेलों के उपाधीक्षक व सहायक अधीक्षक

पटना । राज्य सरकार ने गुरुवार को सूबे के विभिन्न जेलों में तैनात अधिकारियों व कर्मियों का बड़े पैमाने पर तबादला कर दिया है। स्थानांतरित होने वालों में सात जेल उपाधीक्षक, चार सहायक जेल अधीक्षक, 25 लिपिक, 129 वार्डेन व हेड वार्डेन और तीन ड्रेसर शामिल हैं। इनमें कई अधिकारी व कर्मी पिछले तीन साल से अधिक समय से एक ही जेल में पदस्थापित थे। कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय ने इन तबादलों के संबंध में अपनी अधिसूचना जारी कर दी है।

loksabha election banner

जारी अधिसूचना के अनुसार आदर्श केंद्रीय कारा, बेउर के उपाधीक्षक लाल बाबू सिंह को मंडल कारा, हाजीपुर, अशोक कुमार सिंह को केंद्रीय कारा, बक्सर से आदर्श केंद्रीय कारा, बेउर, त्रिभुवन सिंह को शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा, भागलपुर से केंद्रीय कारा, पूर्णिया, सुदर्शन प्रसाद सिंह को मंडल कारा, छपरा से केंद्रीय कारा, बक्सर, मनोज कुमार को केंद्रीय कारा, गया से मंडल कारा, बिहारशरीफ, वीरेंद्र कुमार राय को मंडल कारा, औरंगाबाद से शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा, भागलपुर और महेश रजक को उपकारा, मसौढ़ी से मंडल कारा, शिवहर स्थानांतरित किया गया है।

इसी तरह सहायक जेल अधीक्षकों में शिवमंगल प्रसाद को केंद्रीय कारा, पूर्णिया से मंडल कारा, समस्तीपुर, मनोज कुमार सिंह को मंडल कारा, मधेपुरा से मंडल कारा, भभुआ, श्रीमन नारायण हिमांशु को मंडल कारा, भभुआ से मंडल कारा, सुपौल और भोला प्रसाद शर्मा को मंडल कारा, किशनगंज से उपकारा, उदाकिशुनगंज स्थानांतरित किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.