भाजपा व विहिप ने भी मनाई अंबेडकर की 60 वीं पुण्यतिथि
संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब भीमराम अंबेडकर की 60 वी पुण्यतिथि समरसता दिवस के रुप मे मनाई गई।
शिवहर। संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब भीमराम अंबेडकर की 60 वी पुण्यतिथि समरसता दिवस के रुप मे मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा और विहिप के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने दोस्तियां उत्तरी गांव स्थित महादलित टोले के सामुदायिक भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया। मंडल अध्यक्ष शिवलला ¨सह ने कहा कि डॉ. अम्बेडर के जीवन मूल्य और सामाजिक समरसता और सछ्वाव से हमे आज भी प्रेरणा मिलती है। मंडल उपाध्यक्ष अमरेश दुबे ने कहा कि वे शिक्षित समाजके हिमायती थे।भाजपा के जिला महामंत्री रामकृपाल शर्मा ने कहा कि बाबा साहेब आधुनिक भारत के निर्माता है। इस अवसर पर टोले के शैक्षिक सुविधाओं से वंचित लोगों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। साथ हीं टोले के लोगों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया। मौके पर अनिल ¨सह, सांसद प्रतिनिधि राजेश कुमार राजू, वरिष्ट कार्यकर्ता रमाशंकर ¨सह, नगर अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, मीडियाप्रभारी विनय ¨सह, शिवशंकर गुप्ता, विभाष चंद्र झा, अनिल ¨सह, विहिप के शिवहर व सीतामढ़ी जिला संयोजक राकेश तिवारी उर्फ राजेश त्रिवेदी, विहिप के जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, गगनदेव कुशवाहा, राजकिशोर पासवान, कामेश्वर प्रसाद, रामजन्म राय, लक्ष्मण साह, दोस्तियां पंचायत की मुखिया प्रतिमा देवी मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद थे। अध्यक्षता वार्ड सदस्य पानो देवी ने की। साथ साथ इस महा दलित बस्ती की जयकली देवी समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।