दोस्तियां में शतचंडी महायज्ञ शुरू
शिवहर। पिपराही प्रखंड के दोस्तियां चौक पर बुधवार से शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। वैदिक मंत्रोच्
शिवहर। पिपराही प्रखंड के दोस्तियां चौक पर बुधवार से शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार से आसपास का क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। सुबह से ही श्रद्धालुओं के दोस्तियां पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर रात तक जारी रहा। वहीं गुरुवार को दुर्गा मंदिर में माता दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सुबह से जय माता दी व सीता राम की धुन अनवरत जारी है। आचार्य सूर्य वंशीय झा, पंकज दूबे, राम अयोध्या पांडेय, दिलीप पांडेय, मुरली मनोहर पांडेय, विशाल,आदित्य उपाध्याय, दिलीप मिश्र, चंदेश्वर झा, मणितोष झा, शक्ति ठाकुर व अभय तिवारी के द्वारा महायज्ञ कराया जा रहा है। आचार्य ने बताया कि विश्व शांति के लिए महायज्ञ किया जा रहा है।
- मेले का लुत्फ उठा रहे हैं लोग
यज्ञ स्थल के पास ही भव्य मेले का आयोजन किया गया है। साथ ही रास लीला का मंचन किया जा रहा है। मेलें में झूले का आंनद बच्चे ले रहे हैं। सुरक्षा को लेकर थानाध्यक्ष सुजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल लगातार भ्रमण कर रहे हैं। चारों तरफ भक्ति का माहौल बना हुआ है।