उप सभापति की हत्या पुलिस प्रशासन के विफलता का परिणाम
शिवहर। नगर पंचायत के सभागार में नपं अध्यक्ष निलम सिन्हा की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया। ज
शिवहर। नगर पंचायत के सभागार में नपं अध्यक्ष निलम सिन्हा की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल में अपराधियों के द्वारा वार्ड पार्षद सह उप सभापति मनोज जायसवाल की गोली मार कर की गई हत्या की घटना पर वार्ड पार्षदों ने ¨चता जाहिर की। वहीं इस घटना की ¨नदा करते हुए कहा इसकी जितनी भी भर्त्सना की जाय कम होगी। हत्या के इस मामले को नगर के पार्षदों ने पुलिस प्रशासन की विफलता का परिणाम बताया। कहा कि सरकार एवं सभी जिलों के पुलिस प्रशासन जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं दिख रहे है। ऐसी स्थिति में सरकार व प्रशासन को शीघ्र उचित कदम उठाने की मांग की गई। साथ हीं मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग की। इस दौरान पार्षदों ने दो मिनट का मौन रख मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किए। मौके पर नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि अंशुमान नंदन ¨सह, उपाध्यक्ष कौशल तिवारी, वार्ड पार्षद गिरिश नंदन ¨सह प्रशांत समेत सभी पार्षद मौजूद थे।