किसानों को सिखाए गए उन्नत खेती के गुर
शिवहर। स्थानीय प्रखंड कृषि कार्यालय में कृषि विभाग द्वारा खरीफ महाभियान 2016 के तहत कृषक सम्मेलन आय
By Edited By: Published: Sun, 29 May 2016 12:26 AM (IST)Updated: Sun, 29 May 2016 12:26 AM (IST)
शिवहर। स्थानीय प्रखंड कृषि कार्यालय में कृषि विभाग द्वारा खरीफ महाभियान 2016 के तहत कृषक सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें खरीफ की उन्नत खेती पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन सीओ नवीन कुमार चौधरी, कृषि वैज्ञानिक मो. साजिद हुसैन, कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार एवं गणमान्य किसानों ने संयुक्त रूप से दीप प्रच्जवलित कर किया। मौके पर कृषि सलाहकार नवीन कुमार, विश्वनाथ राम, शभू द्विवेदी, किसान अशोक कुमार सिंह रामनरेश सिंह, शैलेंद्र प्रसाद सिंह समेत मौजूद थे।
कृषि वैज्ञानिक मो. साजिद हुसैन ने कहा कि अब तक खरीफ फसल के रूप मे किसान सिर्फ सिर्फ धान की परंपरागत खेती करते थे। मगर अब इसमे बदलाव की जरूरत है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें