किसानो को वैज्ञानिक खेती की दी गई जानकारी
शिवहर। प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को खरीफ महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन डीसीएलआर अनिल
शिवहर। प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को खरीफ महोत्सव का आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन डीसीएलआर अनिल कुमार सिन्हा ने दीप प्रच्जवलित कर किया। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के दूर दराज गावों से आए करीब दो सौ की संख्या में उपस्थित किसानों के बीच कृषि विभाग ने कॉपी व कलम का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी मुनेश्वर प्रसाद सिंह ने कृषि के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से किसानों को अवगत कराते हुए खरीफ फसल के उत्पादन से संबंधित जानकारी दी। वहीं कृषि वैज्ञानिक साजीद खान ने खरीफ की मुख्य फसल धान की खेती में बरती जाने वाली सावधानी को विस्तार से बताया। इस क्रम में पूर्व उप प्रमुख राम शरण महतो ने कृषि संबंधी समस्याओं की चर्चा की। साथ हीं चुनाव में सहयोग देकर चुनाव जीताने को लेकर लोगों को धन्यवाद दिया। मौके पर कृषि सलाहकार प्रमोद तिवारी, राकेश कुमार, संजीत कुमार, रुप नारायण सिंह, राजीव कुमार, केशव प्रसाद सिंह, मो. अकील के साथ किसान रमेश सिंह, रामकिशोर महतो, दिनेश साह, सिताराम साह आदि मौजूद थे।