तेज धूप और लू से बढ़ी मरीजों की संख्या
शिवहर। तेज धूप, लू, गर्मी और उमस भरे मौसम की मार से अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। आम
शिवहर। तेज धूप, लू, गर्मी और उमस भरे मौसम की मार से अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। आम लोगों के साथ खासकर बच्चों को अधिक बीमारी हो रही है। इन दिनों सदर अस्पताल सहित विभिन्न निजी अस्पतालों में बीमार बच्चों की संख्या बढ़ गई है। लू की चपेट में आकर बड़े भी बीमार हो रहे हैं। लू पीड़ित व कै-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी है। सदर अस्पताल के चिकित्सक डा. संजय कुमार बताते हैं कि मरीजों को साफ-सुथरे माहौल के अलावा आसपास के वातावरण को ध्यान में रखते हुए रहना होगा। पुरनहिया प्रतिनिधि के अनुसार : गर्मी और उमस भरे मौसम की मार ने आम लोगों खासकर बच्चों को बीमार बना दिया है। इन दिनों पीएचसी व निजी अस्पतालों में बीमार बच्चों की संख्या बढ़ रही है। वहीं दोपहर में लू चलने की वजह से सड़के सुनसान पड़ जा रही है। जरूरी कामों को लेकर बाइक व साईकिल सवार इक्के दुक्के हीं सड़क पर चलते नजर आ रहे हैं।