बूथ पर हंगामा , पुलिस ने चटकाई लाठियां
पिपराही, संस : मौसम में गरमी का असर चुनाव में भी दिखा। पिपराही से सटे रतनपुर बूथ संख्या 71 और 72 पर
पिपराही, संस : मौसम में गरमी का असर चुनाव में भी दिखा। पिपराही से सटे रतनपुर बूथ संख्या 71 और 72 पर दो समर्थकों के बीच झड़प हो गई। जिसमें पुलिस ने न सिर्फ लाठिया भाजी, बल्कि ग्रामीणों को घरों तक खदेड़-खदेड़ कर पिटाई की। इस दौरान ग्रामीण आक्रोशित हो पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूत्रों की माने तो गुस्साई पुलिस ने ग्रामीणों को बुरी तरह पीटा। जिससे करीब दर्जन भर लोग चोटिल हो गए। लोगों से सूचना पाकर एसपी प्रकाशनाथ मिश्र, एसडीओ लालबाबू सिंह, डीएसपी प्रितिश कुमार भी पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। उधर, धनकौल पंचायत के हरपुर बूथ संख्या 113 व 114 पर भी पुलिस ने ग्रामीणों पर जमकर लाठिया बरसाई। लोगों ने बताया कि आक्रोशित ग्रामीणों ने भी पत्थरबाजी की जिससे पुलिस और उग्र हो गई। परिणामस्वरुप लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। लेकिन, पुलिस ने पत्थरबाजी की घटना की पुष्टि नहीं की है। उक्त दोनों हीं गावों में तनाव व्याप्त है। पुलिसिया कार्रवाई को लोग धाधली बता रहे हैं। साथ हीं आरोप लगाया कि हंगामा खड़ा कर पुलिस ने वोट को प्रभावित किया। जिससे बहुत से लोग वोट देने से वंचित रह गए।